भोपाल. वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (wccb) व वन विभाग की संयुक्त टीम ने बाघ के दांतों व नाखूनों को बेचने की फिराक में घूम रहे कथित पत्रकार और उसके साथियों को दबोचा है।
इस कार्यवाही को B S अन्नागिरी फील्ड डायरेक्टर बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व व अभिजीत रॉय चौधरी क्षेत्रीय उप निर्देशक डब्लू सी सी बी के मार्ग दर्शन में अंजाम दिया गया।
Wccb जबलपुर को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में कुछ संदिग्ध व्यक्ति वन्यजीव से संबंधित सामानों को लेकर बेचने की फिराक में है।
सूचना प्राप्त होते ही वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो ,बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व और टाइगर स्ट्राइक फोर्स जबलपुर के उच्च अधिकारियों द्वारा संयुक्त टीम का गठन किया गया। जिसका नेतृत्व एसडीओ सुधीर मिश्रा बांधवगढ़ वन विभाग के द्वारा किया गया।
मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर घेराबंदी करके तीन संदिग्ध बाइक सवारों को बहंगमा तिराहा के पास रोका गया और उनसे पूछताछ की गई।



जिसमें उन्होंने अपना नाम नकुल लोनी, तुकाराम विश्वकर्मा जो कि अपने आपको बरही का पत्रकार एवं कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का अध्यक्ष और संतोष कोल बताया। तलाशी लेने पर उनके पास से बाघ के दांत और 13 नाखून प्राप्त बरामद हुए। सामान व तीनों तस्करो को पनपथा रेंज में लाकर आगे की कार्यवाही जारी है।