पूजा में खाना पकाने के अलावा तेल का भी प्रयोग किया जाता है। इन तेलों के अलावा नीम, अरंडी, चमेली, बादाम आदि तेलों का उपयोग स्वास्थ्य के लिए किया जाता है। लेकिन आज हम कुछ ऐसे तेल उपाय टोटकों के बारे में जानेंगे जो सटीक हैं और उन्हें आजमाने से निश्चित रूप से फायदा होगा।

चमेली का तेल

हर मंगलवार और शनिवार को हनुमानजी को सिंदूर और चमेली का तेल लगाएं। साथ ही हनुमानजी को नित्य धूपबत्ती लगानी चाहिए। ऐसा करने से सभी कार्य पूर्ण होते हैं।

सरसों का तेल

एक कटोरी में सरसों का तेल लें और उसमें अपना चेहरा देखें और शाम को शनिदेव के मंदिर में रख दें। शनिवार के दिन इस उपाय को करने से विशेष लाभ होता है।

तिल का तेल

कैक्टस के पेड़ के पास लगातार 41 दिनों तक तिल के तेल से दीपक जलाएं। इस उपाय से असाध्य रोगों से भी मुक्ति मिलती है।

मानसिक तृप्ति के उपाय

एक बरगद के पेड़ के नीचे लगातार 41 दिनों तक सरसों के तेल का दीपक जलाएं। मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी।