दिल्ली से महज ढाई घंटे की दूरी पर एक बड़ी आतंकी साजिश का पर्दाफाश हुआ हैं। हरियाणा के करनाल जिले से चार संदिग्ध उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया हैं। उसके पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, जब्त किए गए विस्फोटकों में तीन आईईडी शामिल हैं।

करनाल आईबी की एक टीम गिरफ्तार आतंकियों से पूछताछ कर रही हैं। पुलिस की कई टीमें मामले की जांच कर रही हैं। इसके अलावा बम निरोधक दस्ता भी मौके पर मौजूद हैं। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक आतंकियों ने दिल्ली में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की साजिश रची थी। लेकिन गनीमत रही कि सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता के चलते दिल्ली पहुंचने से पहले ही उन्हें पकड़ लिया गया।

बस्तर टोल प्लाजा से चार संदिग्ध आतंकियों की गिरफ्तारी-

करनाल और दिल्ली के बीच की दूरी 118 किलोमीटर हैं। माना जा रहा है कि अगर आतंकी दिल्ली पहुंचने में कामयाब हो जाते तो ये किसी बड़े आतंकी हमले को अंजाम दे सकते थे। करनाल के बस्तर टोल प्लाजा से संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया गया हैं। ये सभी आंतकी इनोवा कार में सवार थे। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ये सभी पंजाब से दिल्ली जा रहे थे।

बब्बर खालसा से आतंकियों के रिश्ते..!

घटना के बाद आसपास के सभी जिलों को अलर्ट कर दिया गया हैं। आने वाले वाहनों की जांच की जा रही हैं। सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार आतंकियों का संबंध बब्बर खालसा से हैं।

महाराष्ट्र के नांदेड़ पहुंचने की कोशिश कर रहे थे आतंकी?

पुलिस का कहना है कि चारों संदिग्ध एक बड़े आतंकी हमले को अंजाम देने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपी फिरोजपुर के हैं और चौथा लुधियाना का रहने वाला हैं। बताया जाता है कि संदिग्ध आतंकी दिल्ली होते हुए महाराष्ट्र के नांदेड़ जा रहे थे। सुरक्षा एजेंसियों को संदेह है कि आतंकियों का संबंध पाकिस्तान से जुड़ा हों सकता हैं। आतंकियों की इनोवा से एक पिस्टल, तीन आईईडी और 31 राउंड गोला बारूद बरामद हुआ हैं।