पश्चिम बंगाल में मंत्री पार्थ चक्रवर्ती की करीबी अर्पिता के दोनों घरों से अब तक लगभग 50 करोड़ से अधिक कैश और बड़ी मात्रा में गोल्ड बरामद किया जा चुका है। ED ने अर्पिता के बेलघरिया टाउन क्लब स्थित फ्लैट्स पर छापा मारा था इसके बाद दो फ्लैट्स में से एक को सील कर दिया है। वहीं अब इस मामले को लेकर ममता बनर्जी के खिलाफ उनकी पार्टी में ही बगावत के सुर बुलंद हो रहे हैं।
ममता बनर्जी ने पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी 6 दिन बीत जाने के बाद भी उनके ख़िलाफ कोई कड़ा कदम नहीं उठाया है। जिसे लेकर अब पार्टी में विरोध सार्वजनिक रूप से सामने आने लगा है। यानि कि अपने ही घर में ममता दीदी के ख़िलाफ़ आवाज़ें बुलंद होती जा रही हैं।
#WestBengal Huge amount of cash recovered from the residence of #ArpitaMukherjee , a close aide of West Bengal Minister #ParthaChatterjee , at Belgharia Town Club. Rs 20 Crores counted so far, further recovery of money is expected.#MamtaBanerjee #WestBengalSSCscam pic.twitter.com/kg7QD0JctR
— Bharat Verma 🇮🇳 (@Imbharatverma) July 27, 2022
TMC प्रवक्ता कुणाल घोष इस विरोध को आवाज देते हुए जांच पूरी होने तक पार्थ को पार्टी के सभी पदों से हटाया जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर ममता दीदी को मेरा बयान गलत लग रहा है, तो वे मुझे भी हटा दें। बड़ी बात यह है कि कुणाल घोष तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के करीबी माने जाते हैं।
दूसरी ओर भ्रष्टाचार को लेकर अब विपक्षी दल भाजपा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखे हमले करना शुरू कर दिए हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर दो टूक कहा कि इस बात पर कोई विश्वास नहीं करेगा कि पार्थ चटर्जी के भ्रष्टाचार की ममता बनर्जी को जानकारी नहीं थी। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि टीएमसी की गुरुवार को होने वाले बड़ी बैठक में पार्थ चटर्जी का इस्तीफ़ा लिया जा सकता है।