भोपाल: राज्य के सरकारी अस्पतालों में चतुर्थ श्रेणी के कुल 524 हॉस्पिटल असिस्टेंट की सीधी भर्ती की जाएगी तथा इसके लिये शैक्षणिक योग्यता मात्र आठवीं पास रखी गई है। इसके लिये स्वास्थ्य विभाग ने अपने नियमों में उक्त पदों का प्रावधान कर दिया है।
इनकी नियुक्ति के लिये जिला अस्पतालों के सीएमएचओ को अधिकृत किया गया है। इनका वेतनमान 15500-4900 रुपये होगा। इन्हीं में से 17 व्यक्ति सीनियर हॉस्पिटल असिस्टेंट के पद पर पदोन्नत किये जायेंगे तथा ये पद भी चतुर्थ श्रेणी के ही होंगे जिनका वेतनमान 1800-56900 रुपये होगा।
इसी प्रकार, तृतीय श्रेणी के 21 फिजियोथेरेपिस्ट, 8 काउंसलर, 143 ओटी टेक्नीशियन के भी नये पद मंजूर किये गये हैं जिनकी नियुक्तिकर्ता क्षेत्रीय स्वास्थ्य संचालक होंगे। तृतीय श्रेणी के ये सभी पद सीधी भर्ती से भरे जायेंगे।