पाकिस्तान में विनाशकारी बाढ़ ने शनिवार को 25 बच्चों सहित 57 और लोगों की जान ले ली। पाकिस्तान में बाढ़ बचाव अभियान और राहत अभियान तेज़ी से चल रहा है। राहत कार्यों के प्रबंधन के लिए पाकिस्तान के प्रधान मंत्री शाहबाज शरीफ के नेतृत्व में इस्लामाबाद में एक उच्च स्तरीय निकाय का गठन किया गया।

पाकिस्तान में रिकॉर्ड तोड़ बारिश और ग्लेशियरों के पिघलने के कारण पाकिस्तान के निचले इलाकों में अचानक आई बाढ़ से अब तक 441 बच्चों सहित कुल 1,265 लोगों की मौत हो गई है। भारी बारिश से 33 मिलियन लोग प्रभावित हुए हैं। माना जाता है कि यह स्थिति जलवायु परिवर्तन के कारण भी उत्पन्न हुई है।

पाकिस्तान में मरने वालों में बच्चों की बढ़ती संख्या चिंताजनक है। यूनिसेफ ने शुक्रवार को कहा कि बाढ़ से और बच्चों की मौत हो सकती है। पाकिस्तान के आपदा प्रबंधन प्रमुख ने एक उच्च स्तरीय बैठक में बताया कि देश का एक तिहाई हिस्सा पानी में डूब गया है।

इससे पहले, देश चार हीटवेव और जंगल की आग का सामना कर चुका है। जलवायु परिवर्तन के कारण पाकिस्तान कई समस्याओं का सामना कर रहा है। बलूचिस्तान प्रांत में 30 साल के औसत से 436 फीसदी ज्यादा बारिश हुई। अगस्त तक पाकिस्तान में इस साल पिछले 30 साल के औसत से 190 फीसदी ज्यादा बारिश हुई। अब तक, करीब नुकसान का अनुमान 140 बिलियन डॉलर है।