भोपाल। कोरोना की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में तैयार किए गए डेढ़ लाख से अधिक स्वास्थ्य स्वयंसेवकों को सक्रिय करेगी। इस संबंध में सोमवार को पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश जी ने स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान की प्रदेश एवं जिलों की समितियों से वर्चुअली संवाद किया।
वर्चुअल बैठक में स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान के प्रभारी व पार्टी के प्रदेश महामंत्री सरतेंदु तिवारी, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी नरेंद्र शिवाजी पटेल, चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक अभिजीत देशमुख, स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान के जिला संयोजक, सह संयोजक एवं प्रत्येक जिले से एक महिला कार्यकर्ता एवं चिकित्सक जुड़े थे।
पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री ने बैठक को वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कोरोना काल के पहली और दूसरी लहर में सेवा ही संगठन अभियान के माध्यम से समाज सेवा का उत्कृष्ठ उदाहरण प्रस्तुत किया।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने हमेशा तत्परता के साथ सामाजिक दायित्वों का निर्वहन किया है। राष्ट्रीय नेतृत्व के आव्हान पर देश भर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कोरोना काल में अपनी जान की परवाह न करते हुए लोगों की मदद की। मध्यप्रदेश में भी सेवा का यह अभियान कार्यकर्ताओं ने पूरी सक्रियता के साथ चलाया।
उन्होंने कहा कि संभावित तीसरी लहर को लेकर केंद्र एवं राज्य सरकार तैयारियों में जुटी हुई हैं। भाजपा कार्यकर्ता भी अपने सामाजिक दायित्वों का निभाते हुए स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान के तहत तैयारियों में जुटें। साथ ही जिन लोगों का वैक्सीनेशन नहीं हुआ है, उन्हें वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करें। 15 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों को पूर्णतः वैक्सीनेशन हो, इस बात की चिंता भी करें।
स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान के प्रभारी एवं पार्टी के प्रदेश महामंत्री सरतेंदु तिवारी ने कहा कि पार्टी ने राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रदेश के प्रत्येक जिले में स्वास्थ्य स्वयंसेवकों की समितियां गठित की गईं हैं। कोरोना काल में स्वास्थ्य स्वयंसेवकों ने जनता को जागरूक कर जनसेवा की।
उन्होंने बताया कि जिला स्तर, मंडल, बूथ एवं ग्राम स्तर पर बनाई गई स्वास्थ्य स्वयंसेवकों की समितियों को संभावित तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए सक्रिय करेगी। इन समितियों में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ महिला कार्यकर्ता, स्वयंसेवी संस्था के लोग एवं एक चिकित्सक शामिल है। पार्टी ने प्रदेश में डेढ़ लाख से अधिक प्रशिक्षित स्वास्थ्य स्वयंसेवक तैयार किए हैं।
🏏 खेल
भाजपा कार्यकर्ता हमेशा सेवा और सामाजिक दायित्व के लिए तैयार: शिवप्रकाश
राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री ने ली स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान की बैठक