रिलायंस के एनुअल जनरल मीटिंग में 5G सर्विस दिवाली तक लॉन्च करने का ऐलान किया गया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) की मीटिंग में कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने बताया कि 5G की शुरुआत मेट्रो सिटीज में दिवाली तक होगी। 2023 तक पूरे भारत में 5G सर्विसेज मिलने लगेगी।
उन्होंने कहा कि आकाश अंबानी जियो, ईशा अंबानी रिटेल और अनंत अंबानी न्यू एनर्जी बिजनेस की जिम्मेदारी संभालेंगे। ईशा अंबानी ने रिटेल बिजनेस की जानकारी देते हुए बताया कि अब तक देश के 260 शहरों तक जियो मार्ट पहुंच चुका है। इस साल रिलायंस फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स बिजनेस भी लॉन्च करेगा।
मीटिंग की कुछ हाइलाइट्स:
जियो बना देश का नंबर-1 डिजिटल सर्विस प्रोवाइडर, हर तीन में से 2 घरों में होता है जियो फाइबर का इस्तेमाल। रिलायंस ने इस साल 2.32 लाख नौकरियां दी हैं। 5G सर्विस के लिए 2 लाख करोड़ रुपए का निवेश किया गया है, 2022 दिवाली तक 5G रोल आउट करेंगे।
शुरुआत चार मेट्रो सिटी दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता से होगी। दिसंबर 2023 तक पूरे भारत में 5G सर्विस मिलना शुरू हो जाएगी। मुंबई में जल्द जियो एक्सपीरियंस सेंटर खोले जाएंगे। माइक्रोसॉफ्ट, मेटा और इंटल के साथ पार्टनरशिप। क्वालकॉम के साथ भी मीटिंग में पार्टनरशिप का ऐलान किया गया। सस्ते 5G फोन के लिए गूगल के साथ काम जारी है। जियो के पास स्पेक्ट्रम के सभी बैंड मौजूद हैं। FY22 में मीडिया बिजनेस में बेहतरीन ग्रोथ देखी गई, रिलायंस रिटेल का टर्नओवर 2 लाख करोड़ तक पहुंच गया है। रिटेल में बड़ा डिस्ट्रीब्यूटर बनने का लक्ष्य रखा गया है। इस साल रिटेल बिजनेस ने 1.5 लाख नौकरियां जनरेट की। इसी के साथ रिटेल बिजनेस का एम्प्लॉई बेस 3 लाख तक पहुंच गया।
डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलायंस को रोजाना 6 लाख ऑर्डर मिलते हैं। देश के 260 शहरों तक पहुंचा जियो मार्ट। एशिया के टॉप 10 रिटेलर्स में रिलायंस शामिल। मीटिंग में व्हाट्सएप से ऑर्डर करने की सर्विस का भी डेमोंसट्रेशन दिया गया। इस साल फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स बिजनेस लॉन्च करने की भी तैयारी।
O2C में अगले 5 साल में 75 हजार करोड़ का निवेश करेंगे
ग्रीन एनर्जी पर रिलायंस का फोकस लगातार बढ़ रहा है 2023 तक बैटरी पैक का प्रोडक्शन शुरू होगा। पावर इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए गीगा फैक्ट्री जल्द न्यू एनर्जी में भारत को ग्लोबल लीडर बनाने की भी तैयारी। वहीं जियो की 5G सर्विस भी रोलआउट के लिए तैयार आपको बता दें, कि रिलायंस जियो ने हाल ही में भारत में अलग-अलग फ्रीक्वेंसी बैंड में अपनी 5G नेटवर्क सेवाएं शुरू करने के लिए 5G स्पेक्ट्रम हासिल किया है।