पिछले 24 घंटों में भारत में कोरोना के 6,822 नए मामले सामने आए हैं और 220 मरीजों की मौत हुई है. इससे देश में कुल संक्रमितों की संख्या 3,46,48,383 हो गई है. इनमें से 4,73,757 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. सरकार कोरोना वायरस के नए ओमिक्रॉन वेरिएंट को लेकर चिंतित है और अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों पर प्रतिबंध लगा रही है.

24 घंटे में 10,004 मरीज हुए ठीक :

पिछले 24 घंटे में देशभर में 10,004 मरीज ठीक हुए हैं. कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 3,40,79,612 हो गई है. देश का रिकवरी रेट 98.36 फीसदी तक पहुंच गया है. पिछले 24 घंटे में देशभर में 10,79,384 टेस्ट किए गए हैं. देश में अब तक करीब 64.93 करोड़ लोगों के कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं.

महाराष्ट्र सबसे अधिक प्रभावित राज्य :

कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 66,39,296 लोग संक्रमित हुए है और 1,41,175 लोगों की मौत हुई है. दूसरे सबसे अधिक प्रभावित राज्य केरल में अब तक 51,69,198 लोगों संक्रमित हुए है और 41,768 लोगों की मौत हुई है. इसी तरह, कर्नाटक में 29,98,400 मामले और 38,237 मौतें हुईं और तमिलनाडु में 27,31,235 मामले और 36,539 मौतें हुईं. अगर आज कि बात करें तो महाराष्ट्र में 24 घंटे में 518 लोग संक्रमित हुए, जबकि पांच मरीजों की मौत हुई.

दुनियाभर में 26.64 करोड़ लोग संक्रमित

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार, दुनिया भर में अब तक लगभग 26.64 मिलियन लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, साथ ही अमेरिका के बाद भारत दूसरा सबसे अधिक प्रभावित देश है.