असम और मेघायल सीमा पर हुई पुलिस फायरिंग में छह लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में पांच जयंती हिल्स जिले की मुखरो गांव के स्थानीय लोग हैं। घटना के बाद मेघालय के सात जिलों में आज सुबह साढ़े दस बजे से मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं।
बताया जा रहा है कि पुलिस ने लकड़ी तस्करी में लगे एक ट्रक को रोका था। इसके बाद वहां हिंसा भड़क गई। मृतकों में एक फॉरेस्ट ऑफिसर भी है जो असम का है । बाकी पांच मृतक मेघालय के हैं। वेस्ट कार्बी आंगलोंग के पुलिस अधीक्षक इमदाद अली के मुताबिक़ ट्रक को मेघालय सीमा पर असम वन विभाग के एक दल ने तड़के करीब तीन बजे रोका था। जिसके बाद हिंसा भड़क गई।
मेघालय सरकार के एक अधिसूचना में कहा गया है कि मेघालय के सात जिलों में आज सुबह साढ़े दस बजे से मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं।मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने भी घटना की पुष्टि की है। साथ ही घटना की मजिस्ट्रियल जांच करने का ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि मैंने घटना पर असम के सीएम हेमंता बिश्वसर्मा से बात की है और उन्होंने सहयोग का आश्वासन दिया है।