बालाघाट. मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी पर अंकुश लगाने के लिए सरकार सक्रिय हो गई है. 4 अगस्त को दो जगहों पर आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो ने दो अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई कर सरकारी कर्मचारियों के करोड़ों की नकदी और बेनामी संपत्तियां बरामद की थीं. शुक्रवार को भी यह सिलसिला जारी है. अब ईओडब्लू ने बालाघाट में बड़ी कार्रवाई की है. यहां एक रिटायर्ड इंजीनियर के घर छापा मारा गया है.
जानकारी के अनुसार रिटायर हो चुके विद्युत विभाग के पूर्व सहायक यंत्री दया शंकर प्रजापति के घर ईओडब्लू की कार्रवाई चल रही है. इंजीनियर प्रजापति की आय से अधिक संपत्ति मामले में शिकायत हुई थी. प्रारम्भिक जांच में इंजीनियर प्रजापति के के पास खासी संपत्ति् पाई गई है. अलग-अलग जगहों पर 12 प्लाट, 06 आलीशान मकान और 2 मोटरसाइकिल भी मिली हैं. ईओडब्लू जबलपुर ने ये कार्रवाई की .प्रारम्भिक जांच में वैधानिक आय की तुलना में 280 प्रतिशत संपत्ति पाई गई. सुबह करीबन 5 बजे ईओडब्लू ने कार्रवाई शुरू की थी.