जबलपुर से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। गढ़ा इलाके में रहने वाली एक बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म किया गया। आरोपी और पीड़ित दोनों की उम्र 60 साल से ज्यादा है। आरोपित ने बुजुर्ग महिला को जान से मारने की धमकी भी दी। गढ़ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
गढ़ा पुलिस के अनुसार कॉलेज की 64 वर्षीय सेवानिवृत्त महिला कर्मचारी पिछले कुछ समय से गौतम मथिया में किराए का मकान में रह रही थी। आरोपित जिओला सिंह एक दिन महिला के कमरे में गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
आए दिन करने लगा दुष्कर्म
बूढ़ी औरत ने शर्मिंदगी से किसी से कुछ नहीं कहा। नतीजा यह हुआ कि आरोपी अपना आपा खो बैठा और आए दिन बुढ़िया को धमकाकर उसका शोषण करने लगा। आरोपी से परेशान एक बुजुर्ग महिला गढ़ा थाने पहुंची और अपनी आपबीती सुनाई और कार्रवाई की गुहार लगाई. पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।