रेल मंत्रालय की तरफ से इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन को एक सर्कुलर जारी किया गया है, जिसमें प्रीमियम ट्रेनों में लगने वाले सर्विस चार्ज को हटा दिया है। ऐसे में ट्रेन में सफर के दौरान चाय-पानी सस्ता हो गया है। इससे पहले तक रेलवे की तरफ से ट्रेन से यात्रा के दौरान 50 रुपये सर्विस चार्ज वसूला जाता था। ऐसे में आपको 20 रुपये की चाय के लिए 70 रुपये का भुगतान करना पड़ता था।
कुछ दिनो पहले ट्रेन में यात्रा करने वाले एक यात्री ने ट्रेन में मंगाई गई चाय पर लगने वाले सर्विस चार्ज के मुद्दे को उठाया था, इसके बाद उसने रेल्वे केटरिंग के बिल अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किए थे, जिनमें 20 रुपए की चाय के लिए उसे 70 रुपए चुकाने पड़े थे सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे। इसके बाद रेल्वे का सर्विस चार्ज बसूला जाना एक बड़ा मुद्दा बन गया था।
रेलवे के नए नियम के अनुसार यात्रियों से पहले की तरह सर्विस चार्ज नहीं वसूला जाएगा। अगर यूजर टिकट बुकिंग के समय खाने का चुनाव नहीं करते हैं, तो आपको 50 रुपये अतिरिक्त सर्विस चार्ज नहीं देना होगा। मतलब ट्रेन में सफर के दौरान चाय-पानी सस्ता हो जाएगा। लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि अगर आप ट्रेन में नाश्ता या फिर खाना खाते हैं, तो आपको 50 रुपये सर्विस चार्ज देना होगा। अभी तक राजधानी, दूरंतो, शताब्दी और वंदे भारत जैसी प्रीमियम ट्रेनों में सफर के दौरान चाय और पानी के लिए 50 रुपये का सर्विस चार्ज देना होता था। लेकिन नाश्ते और खाने पर पहले की तरह ही सर्विस चार्ज देना होगा।
राजधानी दूरंतो और शताब्दी जैसी ट्रेनों में एक्जीक्यूटिव एसी चेयर कार के यात्रियों को 35 रुपये में चाय मिलेगी। जबकि सेकेंड, थर्ड और चेयर कार के यात्रियों को 20 रुपये में चाय मिलेगी। जबकि ब्रेकफॉस्ट, लांच, डिनर और स्नैक्स के लिए 90 रुपये से लेकर 295 रुपये तक का चार्ज वसूला जाएगा।