उत्तरप्रदेश के गोरखपुर से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 70 साल की उम्र के व्यक्ति ने अपनी 28 साल की बहू से शादी कर ली है। जिसने भी इस बात को देखा या सुना वो बस हैरान रह गया।
शादी वैसे भी दो दिलों का बंधन होता है। शादी में न सिर्फ लड़का–लड़की बल्कि पूरा परिवार भी उस कपल के साथ बंध जाता है। लेकिन ये मामला कुछ अलग है। दरअसल 70 साल के कैलाश यादव और उनकी बहू पूजा की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं। कैलाश ने ये कदम अपने बेटे की मौत के बाद उठाया है। कैलाश की पत्नी की मौत 12 साल पहले हो चुकी है। उनके अपनी पहली पत्नी से 4 बच्चे हैं। पूजा उनके तीसरे नंबर के बेटे की पत्नी थी।
बताया जा रहा है, कि पति की मौत के बाद पूजा की शादी कहीं कर दी गई लेकिन वो घर परिवार पूजा को कुछ खास पसंद नहीं या और वो वापस अपने ससुराल लौट आई और उसने अपने ससुराल में ही रहकर अपने ससुर से शादी करना मंजूर किया। इसके बाद कैलाश यादव ने अपनी बहू पूजा से मंदिर में शादी कर ली।
बड़हलगंज थाने के चौकीदार कैलाश यादव की शादी की खबर सोशल मीडिया के जरिए उस गांव और थाने तक भी पहुंची। बड़हलगंज के थाना प्रभारी ने कहा कि वायरल हो रही फोटो से ही हमें इस शादी के बारे में पता चला। इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि यह दो लोगों का आपसी मामला है, अगर किसी को शिकायत है तो पुलिस जांच कर सकती है।