प्रधानमंत्री  @narendramodi के बाद मुख्यमंत्री @ChouhanShivraj ने भी मध्यप्रदेश की जनता को दीपावली का उपहार देते हुए पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले वैट में 4% की कटौती करने की घोषणा की।  चौहान ने पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले अतरिक्त कर में भी छूट देने का निर्णय लिया है। 

मध्यप्रदेश में पेट्रोल-डीजल के दामों में कमी

मध्यप्रदेश में अब पेट्रोल की प्रति लीटर कीमत लगभग 107 रूपये तथा डीजल की कीमत लगभग 91 रूपये प्रति लीटर हो जायेगी। पेट्रोल की कीमत में 12 रूपये तथा डीजल की कीमत में 17 रूपये की कमी होगी। 

वित्त मंत्री  @JagdishDevdaBJP ने केंद्र सरकार द्वारा जनहित में लिए निर्णय का स्वागत किया है। केंद्र सरकार के साथ कदम मिलाते हुए राज्य सरकार ने भी प्रदेशवासियों को और ज्यादा राहत देने के लिए पेट्रोल और डीजल पर वेट की दरों में 4 नवंबर की रात्रि से कमी करने का निर्णय लिया है ।