भोपाल। राजधानी के अरेरा हिल्स पर वल्लभ भवन स्थित राज्य मंत्रालय में प्रथम श्रेणी के 165, द्वितीय श्रेणी के 205, तृतीय श्रेणी के 1505 एवं चतुर्थ श्रेणी के 635 पद स्वीकृत हैं, परन्तु प्रथम श्रेणी के 41, द्वितीय श्रेणी के 79, तृतीय श्रेणी के 347 एवं चतुर्थ श्रेणी के 251 पद रिक्त पड़े हुये हैं। यानि कुल 718 पद खाली हैं। कुल 2510 स्वीकृत पदों में से 718 पद खाली पड़े हुये हैं और सरकारी कामकाज 1752 पदों से चलाया जा रहा है।
जीएडी का कहना है कि ये पद सेवानिवृत्ति, शासकीय सेवकों की मृत्यु, मप्र सिविल सेवा पदोन्नति नियम 2002 के संबंध में सर्वोच्च न्यायालय में प्रकरण प्रचलित होने से रिक्त हैं। इसके अतिरिक्त चतुर्थ श्रेणी के पद रिक्त होने का कारण कतिपय पदों की वर्तमान में प्रासंगिकता न होने, भर्ती नियम अनुसार पात्र कर्मचारी उपलब्ध न होना भी है।