समय पर भोजन नहीं करने, फास्ट फूड के अधिक सेवन से कई बीमारियां हो सकती हैं। मधुमेह उनमें से एक है। नाश्ते में इन पांच चीजों को खाने से फास्ट ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। मधुमेह के रोगी का शुगर लेवल बढ़ता और गिरता रहता है। इसे नियंत्रण में रखने के लिए सावधान रहना बहुत ज़रूरी है।

अनाज और दूध: एक अध्ययन के अनुसार, सुबह नाश्ते में एक कटोरी अंकुरित अनाज दूध के साथ सेवन करना रोगी के लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है।

टोस्ट और ब्रेड: निष्कर्षों के अनुसार, यदि आप नाश्ते के लिए टोस्ट चुनते हैं, तो गेहूं के मिश्रण से बना टोस्ट मधुमेह को नियंत्रित करने में मदद करता है।

दही का सेवन: दिन की शुरुआत में बिना चीनी मिलाएं दही का सेवन करना चाहिए.

ओट्स: कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले ओट्स से मधुमेह को आसानी से नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है.

फाइबर फूड्स: स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, मधुमेह रोगियों को अपने आहार में अधिक से अधिक मात्रा में फाइबर का सेवन करना चाहिए। फाइबर और अधिकांश पोषक तत्व सब्जियों और फलों से प्राप्त होते हैं।