प्रदेश में शत-प्रतिशत कोरोना टीकाकरण के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आज चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान-5 में बड़ी संख्या में लोग टीकाकरण के लिए आ रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा की गई अपील के कारण सभी वर्गों ने महा अभियान में सक्रिय भाग लिया है। दोपहर 3 बजे तक प्रदेश में 8 लाख 95 हजार 990 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

राज्य के सभी 51 जिलों में कोविड टीकाकरण अभियान-5 चलाया जा रहा है।