सऊदी अरब में मिला 8000 साल पुराना मंदिर, हिन्दू सभ्यता के मिले प्रमाण 


Image Credit : twitter

स्टोरी हाइलाइट्स

इस्लाम के गढ़ में सऊदी अरब की राजधानी रियाद में हुई खुदाई में 8 हजार साल पुराने मंदिर समेत कई चौंकाने वाली चीजें मिली हैं, जिनसे वहां पर हिंदू सभ्यता के होने के प्रमाण मिलते हैं..!

सऊदी अरब की राजधानी रियाद में हुई खुदाई में कई चौंकाने वाली चीजें सामने आई हैं। पुरातत्व विभाग को दक्षिण-पश्चिम इलाके के अलफा की साइट पर की गई खुदाई में 8 हजार साल पुराना मंदिर मिला है, साथ ही यहां पर एक पुरानी यज्ञ वेदी मिली है। खुदाई के नतीजे बताते हैं कि सऊदी अरब में एक समय किसी एक पर हिन्दू सभ्यता का अस्तित्व रहा है।

हैरानी की बात ये है कि यज्ञ वेदी की दिशा ठीक वही है जिस तरफ आमतौर पर भारतीय मंदिरों में होती है। अनेक ऐसे शिलालेख मिले हैं जिन पर देवी-देवताओं के चित्र उकेरे गए हैं। यह खुदाई सऊदी अरब और फ्रांस के पुरातत्वविदों के संगठन सऊदी अरब हेरिटेज कमीशन ने की है।

कमीशन की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यहां मानव बस्ती होने के अवशेष और 1,807 कब्र मिली हैं। इनको देखने से पता चलता है, कि एक समय पर यहां इंसानी बस्ती थी। मंदिर और यज्ञ वेदी हिन्दू सभ्यता को होने की पुष्टि करते हैं।

सऊदी अरब हेरिटेज कमीशन ने मल्टी नेशनल टीम से सर्वे कराया था इसी के तहत एरियल इन्वेस्टीगेशन से लेकर जमीन में गहराई तक खुदाई की गई कहा जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, उस दौर की सभ्यता में जटिल सिंचाई व्यवस्था थी। नहरें, पानी के तालाब के अलावा सैकड़ों गड्ढे खोदे गए थे। यहां से बारिश के पानी को खेतों तक पहुंचाया जाता था।

उस दौर के लोग सिर्फ खेती किसानी ही नहीं करते थे बल्कि उनमें आपनी टकराव होने के भी संकेत मिले हैं। अवशेषों में कम्युनिटी के बीच जंग होने के भी संकेत मिले हैं। खुदाई में मिले अवशेष अब दुनियाभर में सुर्खियां बन रहे हैं। कमीशन का कहना है, अभी यहां पर खुदाई और रिसर्च वर्क जारी रहेगा ताकि इतिहास से जुड़ी नई-नई जानकारियां सामने आ सकें यहां के लोगों को इस तरह विरासत की जानकारी मिल सकेगी।