दुनियाभर में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामले तेज़ी से बढ़ते जा रहे हैं. ब्रिटेन में कोरोना वायरस (Covid 19) के नए मामले रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं. भारत में कोरोना का नया रूप ओमिक्रॉन वैरिएंट भी चिंता का विषय है. ओमिक्रॉन से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है. महाराष्ट्र में गुरुवार को ओमिक्रॉन वेरिएंट के 23 नए मामले सामने आए. इसके साथ ही राज्य में ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या 88 पहुंच गई है.
#UPDATE Case registered against a restaurant owner in Mehrauli under IPC Section 188, *269 for violating the DDMA order (in view of increasing COVID cases and Omicron scare): Delhi Police
— ANI (@ANI) December 24, 2021
कर्नाटक में भी ओमिक्रॉन के 12 और मामले सामने आए हैं, जिससे यहां मामलों की संख्या 31 हो गई है. गुजरात में 7 नए मामले सामने आए, जिसके बाद राज्य में ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है. जिसके चलते मध्य प्रदेश सरकार ने एहतियात के तौर पर रात्रि कर्फ्यू का ऐलान किया है. मध्य प्रदेश में ओमिक्रोन का एक भी मामला सामने नहीं आया है, लेकिन यहाँ पर भी रात्रि कर्फ्यू का ऐलान किया है.
हैरानी की बात यह है कि लगभग 27 प्रतिशत ऐसे लोग ओमिक्रॉन से संक्रमित पाए गए हैं, जो न तो विदेश यात्रा से लौटे हैं और न ही किसी विदेश यात्री के संपर्क में आए हैं. राजधानी दिल्ली (Delhi Omicron) में ऐसे तीन मामले सामने आए हैं. पांच सितारा होटल में एक शादी समारोह के दौरान मरीज संक्रमित हुए थे, नतीजतन, केंद्र सरकार ने अब सात राज्यों के प्रमुख शहरों को अलर्ट कर दिया है.
इस बीच, उल्लेखनीय है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अभी तक ओमिक्रॉन के कम्युनिटी ट्रांसमिशन की पुष्टि नहीं की है. लेकिन सरकार को डर है कि इन महानगरों में ओमिक्रॉन सबसे पहले नजर आएगा. इनमें दिल्ली, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल और ओडिशा जैसे राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के महानगर शामिल हैं. यहां कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हर मरीज का सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा जाएगा. स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस संबंध में स्वास्थ्य निदेशक और सचिव को लिखित में निर्देश दिए हैं.
महाराष्ट्र सरकार आज जारी करेगी नई गाइडलाइंस :
राज्य में ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने गुरुवार रात 10 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोविड टास्क फोर्स के साथ बैठक की. आज महाराष्ट्र सरकार राज्य में शादी समारोह, होटल, रेस्टोरेंट, क्रिसमस और नए साल के लिए नए दिशा-निर्देशों की घोषणा कर सकती है.