भोपाल। राज्य वन सेवा से आईएफएस अवार्ड के लिए नई दिल्ली में बुधवार को बैठक हुई। बैठक में 9 अफसरों को आईएफएस बनाने के लिए हरी झंडी दे दी गई है। राज्य वन सेवा के दोअधिकारियों के नाम पर संशय की स्थिति बन गई है। आधा दर्जन से अधिक दागी अफसरों के नाम पर विचार नहीं किया गया।
आईएफएस पद के लिए नई दिल्ली में हुई डीपीसी के दौरान 93 बैच के राज्य वन सेवा के अधिकारी गंधु सिंह धुर्वे के नाम पर विचार नहीं किया गया। कमेटी ने उन्हें अनफिट पाया। सूत्रों ने बताया कि धुर्वे की एसीआर में गड़बड़ी है। इनके अलावा जिन नामों पर आईएफएस के लिए सहमति बनी है उनमें लोकप्रिय भारतीय, हेमलता शाह, संजय रायखेरे, अमित पटौदी, अमित कुमार सिंह, ऋषि मिश्रा और आशीष बंछोर के नाम प्रमुख है।
एक बार फिर सीमा द्विवेदी का नाम 'होल्ड' पर रखा गया है। 21 फरवरी को अपर मुख्य सचिव जेएन कंसोटिया करें सीमा द्विवेदी के मामले की सुनवाई करेंगे। एक महिला आईएफएस को व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक पोस्ट भेजने के कारण प्रियंका चौधरी के नाम पर विचार नहीं किया गया। चौधरी के खिलाफ जांच चल रही है। इसी प्रकार इंदू सिंह गडरिया, रामकुमार अवधिया और मनोज कटारिया के खिलाफ जांच लंबित रहने की वजह से आईएफएस अवार्ड पाने के लिए वंचित रह गए।