भोपाल। मप्र लोक सेवा आयोग से चयनित डाक्टरों की नियुक्ति के स्वास्थ्य विभाग ने चार माह पहले 27 अक्टूबर 2021 को नियुक्ति आदेश जारी किये थे परन्तु इनमें से 94 डाक्टरों ने नियत समय एक माह में अपनी ज्वाईनिंग नहीं दी तथा अब तक भी निर्धारित कार्यस्थल पर जाकर चार्ज नहीं लिया। इस कारण अब स्वास्थ्य विभाग ने आदेश जारी कर इन सभी 94 डाक्टरों की नियुक्ति के आदेश निरस्त कर दिये हैं।
दिलचस्प बात यह है कि इन 94 डाक्टरों में ओबीसी के 42, अनुसूचित जनजाति के 40 तथा ईडब्ल्युएस वर्ग के 12 डाक्टर शामिल हैं।
🏏 खेल
पीएससी से चयनित 94 डाक्टरों ने ज्वाईन नहीं किया, नियुक्ति निरस्त हुई
94 डाक्टरों में ओबीसी के 42, अनुसूचित जनजाति के 40 तथा ईडब्ल्युएस वर्ग के 12 डाक्टर शामिल हैं।