उज्जैन में 'श्री महाकाल लोक' का लोकार्पण अवसर नजदीक आ चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को इसका लोकार्पण करेंगे। इससे पहले महाकाल मंदिर से जुड़े एक बड़े भ्रम को दूर करता वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।  

वीडियो महाकाल मंदिर में रोजाना होने वाली भस्म आरती से जुड़ा है। अक्सर यह कहा जाता है कि मुर्दे की भस्म से महाकाल का अभिषेक किया जाता है लेकिन इस दावे को महाकाल मंदिर के पुजारी पूरी तरह खारिज कर सच बताते नजर आ रहे हैं। 

एक नेशनल न्यूज चैनल से बातचीत में पुजारी यह कहते हैं कि यह दावा गलत है कि महाकाल पर मुर्दे की भस्म चढ़ाई जाती है। पुजारी यह बताते हैं कि मुर्दे की भस्म चढ़ाये जाने का दावा पूरी तरह गलत है। सच यह है कि महाकाल को जो भस्म चढ़ाई जाती है वह यहां के शुद्ध पांच कंडो की भस्म रहती है।  

वीडियो में पुजारी महाकाल को भस्म चढ़ाये जाने की कथा भी विस्तार से बताते नजर आते हैं। वीडियो को शेयर करते हुए न्यूज चैनल के सुशांत सिन्हा ने भी यह लिखा कि मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि 99% हिंदुओं को पता नहीं होगा कि बाबा महाकाल को लेकर इतना बड़ा झूठ/भ्रम फैलाया गया है।