दोस्तो, इयरफोन लगाने के फायदे तो आप सभी जानते ही होंगे मगर क्या आप इयरफोन के इस्तेमाल से होने वाले नुकसान के बारे में जानते है।, आज हम आपको इयरफोन इस्तेमाल करने के 4 बड़े नुकसान के बारे में बताएगें। हमारे कान 65 डेसिबल तक की आवाज को सहन कर सकते है लेकिन इयरफोन से हमें 100 डेसिबल तक की आवाज सुनाई देती है। अगर आप लगातार 10 घंटे से ज्यादा 100 डेसिबल की आवाज सुनते रहे तो आप हमेशा के लिए बहरे हो जाओगे। इसलिए भूलकर भी लम्बे समय तक इयरफोन को कानो में लगाकर ना रखे। इयरफोन के ज्यादा इस्तेमाल से हमे कई गंभीर बीमारियों का शिकार हो सकते है जैसे नींद नहीं आना, मानसिक तनाव, डिप्रेशन और लगातार सिर दर्द, आदि। इसलिए दोस्तो, आप ज्यादा लम्बे समय तक इयरफोन से गाने ना सुने।