मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने दिल्ली में की केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया से मुलाकात।

केंद्र सरकार मध्य प्रदेश को देगी 5 जीनोम सिक्वेंसिंग की मशीनें।

मंत्री सारंग ने बताया कि, अभी जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए रिपोर्ट दिल्ली भेजना पड़ता है, जिसकी रिपोर्ट आने में समय लगता है।

लेकिन उनके निवेदन पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने प्रदेश को 5 जीनोम सिक्वेंसिंग की मशीन देने की स्वीकृति दी है। 

भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, रीवा और जबलपुर मेडिकल कॉलेज में यह मशीन लगवाई जाएगी।

इंदौर और जबलपुर की तर्ज पर भोपाल में भी सुपरस्पेशलिटी अस्पताल शुरू होगा।