भोपाल. उज्जैन सर्किल के रतलाम डीएफओ डीएस डोडवे ने एक तुगलकी फरमान जारी किया है. इस फरमान के मुताबिक वर्दी में सार्वजनिक स्थलों एवं होटलों में चाय पानी करते पाए जाने पर कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.

डीएफओ डोडवे का यह फरमान रतलाम सैलाना शिवगढ़ और बाजना के रेंजरों के लिए किया गया है. डीएफओ के जारी फरमान में कहा गया है कि प्राय आया देखने को आ रहा है कि कुछ वर्दीधारी शासकीय कर्मचारी सार्वजनिक स्थलों एवं होटलों पर खुलेआम चाय-पानी करते पाए जाने की सूचनाएं प्राप्त हो रही हैं. उनका यह कृत्य वर्दी का अपमान और नियमों के विरुद्ध है. साथ ही आम नागरिकों में वर्दी के प्रति जो सम्मान हाय वह कम होता जा रहा है. यह स्थिति शासकीय कर्मचारियों के लिए अशोभनीय होकर सिविल सेवा आचरण नियम के तहत प्रतिकूल है.
डीएफओ ने रेंजरों को संबोधित इस पत्र में कहां है कि आप अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को निर्देशित करें कि वे ड्यूटी के दौरान सार्वजनिक स्थलों पर चाय-पानी नहीं करें. यदि मेरे प्रकाश में कोई इस प्रकार की जानकारी आती है अथवा कर्मचारी सार्वजनिक स्थानों पर वर्दी में चाय पान करते हुए पाए जाते हैं तो उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी. हालांकि उनके इस पत्र से विभाग के आला अफसर इत्तेफाक नहीं रखते हैं. उज्जैन की मुख्य वन संरक्षक श्रीमती कोमिलका मोहंता कहती हैं कि उन्हें इस पद के मामले में कोई जानकारी नहीं है. मैं इसे दिखाती हूं.