भारत के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत की बुधवार को तमिलनाडु के कुन्नूर में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई। हादसे में उनकी पत्नी समेत 12 लोगों की मौत हो गई। भारतीय वायु सेना प्रमुख वीआर चौधरी गुरुवार को घटनास्थल पर पहुंचे और दुर्घटना की जानकारी ली। वायुसेना प्रमुख बुधवार को पालम से तमिलनाडु के लिए रवाना हुए।
#WATCH | IAF chief Air Chief Marshal VR Chaudhari reaches the chopper crash site near Coonoor in Nilgiris district of Tamil Nadu
— ANI (@ANI) December 9, 2021
13 people including CDS General Bipin Rawat and his wife lost their lives in the accident on Wednesday. pic.twitter.com/djgoBu6Y4B
जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका और 11 अन्य के पार्थिव शरीर आज तमिलनाडु से दिल्ली लाए जाएंगे। दुर्घटना के चश्मदीद कृष्ण स्वामी नाम के एक शख्स ने बताया कि उसने हेलीकॉप्टर को नीचे आते देखा। जोरदार धमाका हुआ और बाद में यह एक पेड़ से टकराया और उसमें आग लग गई।
जमीन पर गिरने से पहले हेलीकॉप्टर एक और बड़े पेड़ से भी टकरा गया और बाद में आग लग गई। कृष्णा स्वामी ने अपने पड़ोस में रहने वाले एक युवक को बुलाया और उसने दमकल व पुलिस को फोन कर दिया। उसने देखा कि 2-3 लोग हेलिकॉप्टर से नीचे गिर गए।