उत्तरप्रदेश: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव कोरोना से संक्रमित हो गई है। वह इस समय अपने घर में आइसोलेशन में है। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान अखिलेश यादव को भी कोरोना हो गया था। हालांकि, वह उसके बाद जल्दी ठीक हो गए थे।

इस बात की जानकारी खुद डिंपल यादव ने ट्विटर के माध्यम से दी, उन्होंने अपने ट्विट में लिखा- मैंने कोविड टेस्ट कराया जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव है। मैं पूरी तरह से वैक्सिनेटेड हूं और कोई भी लक्षण अभी दिखाई नहीं दे रहे है। अपनी और दूसरों की सुरक्षा की दृष्टि से मैंने खुद को अलग कर लिया है। हाल फिलहाल मुझसे मिलने वाले सभी लोगों से अनुरोध है कि वे अपना टेस्ट जल्द कराएं। आपकों बता दे कि, यूपी में इस समय कोरोना के 216 एक्टिव केस हैं और पिछले 24 घंटे में 21 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं।