केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद,अलीगढ़, उन्नाव में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, मैं 4 दिन से उत्तर प्रदेश में घूम रहा हूं, ये मेरी 9वीं सभा है। जहां भी जाता हूं, ऐसा ही जनसैलाब दिखाई पड़ता है। ये जनसैलाब बताता है कि यूपी में फिर से भाजपा जीतने वाली है। उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा की सरकार ने 15 साल राज किया, उन्होंने पश्चिमी उत्तर प्रदेश की हालत खराब कर दी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश से पलायन होने लगे थे। आज पलायन करने वाले बापस पलायन कर रहे हैं, जनता को डरने की जरूरत नहीं है।

अखिलेश बाबू के शासन में 700 दंगे हुए : अमित शाह 

मैं अखिलेश यादव से पूछना चाहता हूं कि उत्तर प्रदेश की जनता आपसे हिसाब मांगती है कि आपके शासन में कितने दंगे हुए थे, लेकिन वो जवाब नहीं देते। मैं जवाब देता हूं अखिलेश बाबू के शासन में 700 दंगे हुए थे। मेरा पश्चिमी उत्तर प्रदेश पूरा लहूलुहान करके रख दिया था। यहां पर समाजवादी पार्टी के एक नेता ने बलात्कार के बाद कहा था कि लड़कों से गलतियां हो जाती है लेकिन माताओं की सुरक्षा और बहनों का सम्मान भाजपा का वचन है। आज बीजेपी के शासन में किसी की हिम्मत नहीं है कि उत्तर प्रदेश में माताओं बहनों से छेड़खानी कर पाए।  

इन्हें गन्ने का पता ही नहीं, क्योंकि ये केवल जिन्ना-जिन्ना करते रहें : अमित शाह 

पश्चिमी उत्तर प्रदेश गन्ने का क्षेत्र है, लेकिन समाजवादी पार्टी कों तो गन्ने का पता ही नहीं है, क्योंकि ये केवल जिन्ना-जिन्ना करते रहते थे। इनके शासन काल में गन्ना किसानों को भुगतान नहीं होता था। भाजपा की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने 90% गन्ना किसानों का भुगतान किया। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में एक नई प्रकार की प्रयोगशाला (LAB) बनाई थी। सपा की LAB का मतलब है- L- लूट A- आतंकवाद B- भ्रष्टाचार।  सपा वाले उत्तर प्रदेश का विकास ही नहीं कर सकते। बहन जी की तो अभी ठंड ही नहीं गयी है। अरे चुनाव आ गया है, बहन जी थोड़ा बाहर भी आ जाओ।

रथयात्रा निकली थी तो समाजवादी पार्टी ने चलाई गोली : अमित शाह 

अखिलेश बाबू कितना भी दम लगा लें, मैं आपको बताता हूं कि देखते देखते कुछ ही महीनों में आकाश को छूता हुआ प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बनने वाला है। आप मुझे बताइए जब राम जन्मभूमि आंदोलन लेकर आडवाणी जी निकले थे, रथयात्रा निकली थी तो समाजवादी पार्टी ने गोली चलाई थी, डंडे चलाये थे लेकिन राम मंदिर बनाने और उसके भूमिपूजन का काम हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी ने किया है। जब चुनाव आता है तो अखिलेश जी को बाबू कल्याण सिंह याद नहीं आते, बल्कि उनकों जिन्ना याद आता है। आप मुझे बताइए कि क्या आप जिन्ना का महिमामंडन करने वालों को वोट देंगे ? सपा सरकार में हर जनपद में जनता को बाहुबली परेशान करते थे। हमारी बहन-बेटियों को परेशान करते थे, जमीन छीन लेते थे। आज योगी सरकार में कोई बाहुबली दिखाई नहीं पड़ता, केवल बजरंग बली दिखाई पड़ते हैं।