भोपाल: प्रदेश में एक और कंपनी अपनी निजी मंडी बनायेगी। उसको लायसेंस देने की राज्य मंडी बोर्ड ने तैयारी शुरु की है। मेसर्स ओरिगो कमोडिटीज प्रालि इंदौर को यह लायसेंस दिया जायेगा। इससे पहले भी एक दर्जन से अधिक निजी मंडी लायसेंस स्वीकृत किये जा चुके हैं।

इंदौर की उक्त कंपनी को निजी मंडी का लायसेंस देने के लिये मंडी बोर्ड ने अपने सभी आचंलिक कार्यालयों से एनओसी देने के लिये कहा है कि इस पर कोई बकाया बाकी तो नहीं है।