इस दिन पवनपुत्र की विशेष पूजा आराधना की जाती हैं वही विश्व हिंदू परिषद ने एक अपील जारी कर लोगों से अपने घरों में ही हनुमान जयंती मनाने की अपील की हैं संगठन ने कहा हैं कि समूह में एकत्र होने से कोरोना संक्रमण के फैलने का खतरा रहता हैं इसलिए उनका सभी लोगों से अनुरोध हैं कि लोग अपने घरों में ही रहकर 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें और अपने अपने घरों में ही हनुमान जयंती मनाएंं। वही इस दौरान परिवार के सभी सदस्य सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। रामभक्त हनुमान की जयंती इस साल बुधवार आठ अप्रैल 2020 यानी की आज मनाई जा रही हैं। वही विश्व हिंदू परिषद यानी विहिप ने वर्ष प्रतिपदा से हनुमान जयंती तक पूरे देश के हर गांव में रामोत्सव मनाने का निर्णय किया था। मगर इसी बीच कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने के कारण इस कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया। अब हनुमान जयंती को घरों के अंदर ही मनाने की अपील की गई हैं। वही हनुमान जयंती के दिन हनुमान जी के साथ श्री राम और माता सीता की पूजा करना चाहिए इस दिन पूजा पाठ कर हनुमान जी को प्रसन्न किया जाता हैं वही हनुमान जी को भोग भी इस दिन लगाया जाता हैं वही पूजा पाठ के पाठ हनुमान चालीसा का भी पाठ करना शुभ माना जाता हैं ऐसा करने से हनुमान जी प्रसन्न होकर अपने भक्तों पर विशेष कृपा बरसाते हैं।
🏏 खेल
कोरोना वायरस के चलते विहित की अपील, घरों में रहकर ही मनाएं हनुमान जयंती
आज देशभर में हनुमान जयंती का महापर्व मनाया जा रहा हैं वही यह पर्व हनुमान जन्मोत्सव के रूप में मनाते हैं इस दिन भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान का जन्म हुआ था।