इसका वैज्ञानिक नाम हिलोकेरेस अंडटस है। ड्रैगन फ्रूट में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमें विभिन्न बीमारियों से बचाते हैं और शरीर को पोषण प्रदान करते हैं।ये इस ऐसा फल है जो आपका इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाता है और वजन घटाने में भी मदद करता है। यह विटामिन सी से भरपूर होता है और एजिंग की समस्या को कम करने के साथ ही स्किन को हेल्दी और जवान बनाने में मदद करता है। इस खास फल में पाए जाने वाले पोषक तत्व इस फल में आमतौर पर विटामिन ए, विटामिन सी, आयरन, कैल्शियम, फाइबर और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। एक ड्रैगन फ्रूट में 60 कैलोरी, 2.9 ग्राम फाइबर और किसी भी तरह का हानिकारक फैट नहीं पाया जाता है। इसलिए इसे आहार में शामिल करना फायदेमंद होता है। स्वास्थ्य का रखें विशेष ख्याल ड्रैगन फ्रूट एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है जो कोलेस्ट्रॉल के ऑक्सीकरण को रोकने में मदद करता है और रक्त वाहिकाओं को डैमेज होने से बचाता है। इसके साथ ही हार्ट स्ट्रोक और उच्च कोलेस्ट्रॉल की समस्या से बचाता है। जिस किसी को हार्ट से जुडी कोई परेशानी है उसे खासतौर पर इस फल का सेवन करना चाहिए। ​इम्यूनिटी बढ़ाने में फायदेमंद नींबू और संतरे के अलावा ड्रैगन फ्रूट में भी पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है जो मुक्त कणों से कोशिकाओं की बचाता है और इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी टॉक्सिक गुण पाया जाता है जो शरीर को बीमारियों से लड़ने मे मदद करता है। ​एजिंग के लक्षण घटाए ये एक ऐसा फल है जो विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। यह फैटी एसिड और कोशिका झिल्ली को मुक्त कणों से बचाता है। इसके अलावा यह त्वचा के लचीलेपन को बनाए रखता है और झुर्रियों से बचाता है। ड्रैगन फ्रूट में पाया जाने वाले विटामिन्स डैमेज कोशिकाओं को रिपेयर करते हैं और त्वचा को बढ़ती उम्र के असर से बचाते हैं। इसका सेवन करने से आपको सेहत के साथ-साथ त्वचा में भी बदलाव महसूस होगा। ​डायबिटीज से आपके रखे कोसो दूर एक स्टडी में ये दवा किया गया है कि लाल ड्रैगन फ्रूट में बीटा सायनिन मौजूद होता है जो पेट में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाता है और मोटापे को घटाता है। सिर्फ इतना ही नहीं डायबिटीज को नियंत्रित करने में भी ड्रैगन फ्रूट बेहद फायदेमंद है। अगर आप भी डायबिटीज जैसी बीमारी से दूर रहना चाहते हो तो इसको अपने आहार में शामिल करें। ​कैंसर कोशिकाओं से लड़ने में सक्षम रिसर्च स्टडी के अनुसार ड्रैगन फ्रूट में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर में कैंसर कोशिकाओं से लड़ता है और इसमें पाये जाने वाला विटामिन सी और लाइकोपिन ब्रेस्ट कैंसर से बचाने में सहायक होता है। ड्रैगन फ्रूट अपनी विभिन्न खूबियों से आपको बीमारियों से दूर रखने में सहायता करेगा। स्वस्थ और फिट रहने के लिए रोजाना ड्रैगन फ्रूट का सेवन करना चाहिए।