PM Narendra Modi security: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे के दौरान सुरक्षा खामी को लेकर बीजेपी ने एक बार फिर कांग्रेस पर हमला बोला है. उन्होंने इस मुद्दे पर बुधवार को मीडिया से बात की. साथ ही बीजेपी ने आरोप लगाया कि, पंजाब पुलिस कांग्रेस के एक बड़े नेता के इशारे पर काम कर रही है ?
स्मृति ईरानी ने कहा कि, पंजाब में प्रधानमंत्री की सुरक्षा को भंग होते देख मैंने कांग्रेस नेतृत्व के समक्ष कुछ प्रश्न रखे थे. एक टेलीविजन नेटवर्क ने उन प्रश्नों के कुछ चिंताजनक परिणाम राष्ट्र के सम्मुख रखे हैं. पंजाब पुलिस अधिकारियों के बयान एक राष्ट्रीय न्यूज चैनल पर सच को उजागर करते हैं. पंजाब पुलिस के अधिकारी का ये वक्तव्य की, प्रधानमंत्री की सुरक्षा भंग होने की जानकारी वो वरिष्ठ अधिकारियों, पंजाब प्रशासन और सरकार को देते रहे, लेकिन सरकार की तरफ से कोई ऐसा हस्तक्षेप जो प्रधानमंत्री को सुरक्षा दे, ऐसा कुछ नहीं किया गया था.
Smt. @smritiirani addresses a press conference at party headquarters in New Delhi.
— BJP Delhi (@BJP4Delhi) January 12, 2022
https://t.co/qPdlsRhzJZ
उन्होंने कहा, डीजीपी ने क्यों पूरी व्यवस्था और रूट सुरक्षित है, ऐसा संदेश प्रधानमंत्री की सुरक्षा टीम को दिया ? पंजाब के वो कौन कांग्रेस सरकार में आला अधिकारी हैं जो इस अलर्ट के बाद भी प्रधानमंत्री को सुरक्षा देन के लिए कोई भी कदम नहीं उठा रहे थे ?
कोर्ट के फैसले का सम्मान करें :
उन्होंने कहा, "मैं अदालत के फैसले का सम्मान करती हूं और इस पर कोई बयान देना उचित नहीं होगा. मैं उन तथ्यों पर बयान दूंगी जो समिति के गठन और पार्टी के आदेश के बाद सामने आएंगे. लेकिन देश इस घटना की सचाई जानना चाहता हैं.