पृथ्वीपुर विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी शिशुपाल सिंह यादव ने 15887 वोटों से जीत हासिल की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी नितेंद्र सिंह को हराया। यादव की जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया। हालांकि फाइनल रिजल्ट सीट आना बाकी है। इसके बाद पूरी वोटिंग की स्थिति साफ हो जाएगी।
आखिरी राउंड की मतगणना में बीजेपी को 3136 और कांग्रेस को 2991 वोट मिले थे। कुल मिलाकर बीजेपी को 82,673 और कांग्रेस को 66,986 वोट मिले। इस तरह भाजपा ने 15,887 मतों से जीत हासिल की।मतगणना के परिणाम घोषित होते ही निवाड़ी विधायक अनिल जैन और टीकमगढ़ विधायक राकेश गिरी गोस्वामी समेत भाजपा कार्यकर्ता व सभी कार्यकर्ता नाच-गाना और जश्न मनाने लगे।
अब तक का परिणाम
भाजपा-82673
कांग्रेस-66986
21वें राउंड में बीजेपी को 4061 और कांग्रेस प्रत्याशी को 2072 वोट मिले थे। अब तक सभी राउंड में बीजेपी को 79292 और कांग्रेस को 63796 वोट मिले हैं। इस तरह बीजेपी 15496 वोटों से आगे है। अब एक और राउंड की गिनती बाकी है। बीजेपी प्रत्याशी शिशुपाल यादव की जीत के बाद जश्न शुरू हो गया है। भाजपा विधायक अनिल जैन और राकेश गिरी ढोल की थाप पर थिरकते नजर आए।