भारत-बांग्लादेश सीमा पर शुक्रवार को बीएसएफ और गौ तस्करों के बीच झड़प हो गई। दो बांग्लादेशी नागरिकों समेत तीन की मौत हो गई। घटना कूचबिहार के सेतई इलाके की है। टीएमसी का आरोप है कि केंद्र सरकार बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र का विस्तार कर रही है। घटना कूचबिहार के सेतई सतभंडारी गांव की है। मिली जानकारी के मुताबिक, बांग्लादेश से घुसपैठिए 12 नवंबर को सुबह 3 बजे भारतीय क्षेत्र में घुसे।
The miscreants from Bangladesh side ventured into Indian side, tried to smuggle cattle using improvised bamboo cantilever. BSF had warned them to go back. Our troops utilised non lethal weapons to deter miscreants, but they attacked on BSF troops with ironrods & sticks: BSF pic.twitter.com/CzvY3BjfMV
— ANI (@ANI) November 12, 2021
सीमा पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने भी घुसपैठियों को पीछे हटने की चेतावनी दी, लेकिन घुसपैठियों ने जवानों की चेतावनी को अनसुना कर दिया। इसके बाद बीएसएफ के जवानों ने पीछे हटने की बजाय घुसपैठियों को रोकने की कोशिश की। घुसपैठियों ने जवानों पर लोहे की रॉड और लाठियों से हमला कर दिया।
अगस्त में भी हुई थी घुसपैठ :
अगस्त के अंत में, बीएसएफ जवानों ने कूचबिहार जिले के मेखलीगंज थाने के चंगरबंधा में अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने वाले दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। दोनों ने भारत में अवैध प्रवेश के दौरान सैनिकों को निशाना बनाया।
इसके बाद जवाबी कार्रवाई में बीएसएफ से झड़प में दो घुसपैठिए मारे गए। दोनों बांग्लादेश के पटग्राम के रहने वाले थे। घटना घुसपैठ वाले इलाके में हुई, जहां कंटीले तार नहीं लगाए गए हैं। जिसका फायदा उठाकर दोनों भारत में प्रवेश कर रहे थे।