भोपाल। राज्य के वन विभाग ने उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व वनमंडल के परिक्षेत्र पनपथा बफर में स्थित आरक्षित वन पनिहा धार स्थल क्षेत्र 31.720 हैक्टेयर को मनोरंजन क्षेत्र घोषित किया है।

इसी प्रकार, हरदा वनमंडल के परिक्षेत्र हंडिया सामान्य के आरक्षित वन जोगा किला क्षेत्र 50 हैक्टेयर को भी मनोरंजन क्षेत्र घोषित किया है। अब इन दोनों स्थलों पर पर्यटक आ जा सकेंगे।

बदले में वनाधिकारी इनसे शुल्क भी वसूल कर सकेंगे। यह कार्यवाही मप्र वन मनोरंजन एवं वन्यप्राणी अनुभव नियम 2015 के तहत की गई है।