उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं के दलबदल का खेल जारी है. इस बीच महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता आर्य भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई हैं. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता आर्य को बीजेपी की सदस्यता दिलाई.

सरिता आर्य ने कांग्रेस क्यों छोड़ी ?

बीजेपी में शामिल होने के बाद सरिता आर्य ने कहा कि, मुझे जहां भी सम्मान मिलेगा, वहीं रहूंगी. मैं अब बीजेपी को मजबूत करने का काम करूंगा. कांग्रेस ने हमेशा नारी शक्ति और महिला वर्ग की उपेक्षा की है, इसलिए मैं भाजपा में शामिल हो रही हूं.

बीजेपी ने कैबिनेट मंत्री को किया बर्खास्त :

बता दें कि रविवार को बीजेपी ने कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को पार्टी से निष्कासित कर दिया. बीजेपी ने हरक सिंह रावत को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है. पार्टी से निकाले जाने के बाद हरक सिंह रावत का कहना है कि वह कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगे. उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बनने वाली है.

हरक सिंह रावत पर बहू के लिए टिकट मांगने का आरोप :

बीजेपी का आरोप है कि, हरक सिंह रावत पार्टी पर टिकट बांटने का दबाव बना रहे थे. हरक सिंह रावत लैंसडाउन विधानसभा सीट से अपनी बहू के लिए टिकट मांग रहे थे. इसके अलावा वह खुद कोटद्वार विधानसभा सीट छोड़कर सुरक्षित सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे. इसीलिए पार्टी ने उन्हें निष्कासित कर दिया.