प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 15 नवंबर को हबीबगंज स्टेशन आना तय हो गया है। प्रधानमंत्री मोदी वर्ल्ड क्लास स्टेशन हबीबगंज स्टेशन का लोकार्पण 15 नवंबर को करेंगे। देखें तस्वीरें


प्रधानमंत्री का स्टेशन पहुंचकर लोकार्पण करने का कार्यक्रम तय होने के बाद रेलवे ने प्लेटफार्म-1 की तरफ 9 नवंबर से पार्किंग बंद करने का निर्णय ले लिया है। यह पार्किंग 15 नवंबर की शाम तक बंद रहेगी। अभी इस ओर ड्राप एंड गो व्यवस्था बंद नहीं होगी।


हबीबगंज पर 1750 कुर्मियां लगाई जा रही है। इन पर 5 हजार से अधिक यात्री बैठ सकेंगे। कुर्सिया प्लेटफार्म, एयर काकोर, नए भवन में लगाई जा रही है। एक कुर्सी पर तीन यात्री बैठ सकते हैं।

इसके अलावा अभी प्रत्येक प्लेटफार्मों पर औसतन तीन से चार स्टाल है इनकी संख्या बढ़ाई जा रही है। एयर काकोर पर भी तीन स्टाल लगाए जाएंगे। एक स्टाल लगाने की शुरूआत कर दी है।
.jpg)
प्लेटफार्मों के बीच में और दोनों छोर पर एक-एक बाटर बूथ है इनकी संख्या बढ़ाई जा रही है। जरूरत पड़ने पर पार्किंग क्षेत्र में अस्थाई शौचालय बनाए जा सकते हैं।