भोपाल: राज्य सरकार ने संस्कृति विभाग के अंतर्गत भोपाल स्थित भारत भवन के ट्रस्ट को भंग कर दिया है तथा ट्रस्ट में छह नये ट्रस्टी नियुक्त कर दिये हैं।
नवनियुक्त छह ट्रस्टी हैं : पद्मभूषण सुश्री पद्मा सुब्रमण्यम चेन्नई (नृत्य), पद्मश्री मनोज जोशी (फिल्म), पद्मभूषण पण्डित विश्वमोहन भट्ट जयपुर (संगीत), पद्मश्री श्रीमती भूरी बाई भोपाल (चित्रकला), सीएस कृष्णाशेट्टी बैंगलूर (चित्रकला) तथा विजय मनोहर तिवारी भोपाल (लेखन)।