71 साल की पत्नी को खुश रखने देता हूं महंगे गिफ्ट..
भोपाल: मेडम...मैं अपनी 71 वर्षीय पत्नी को खुश रखने के लिए इस उम्र में भी हर तीज-त्यौहार पर मंहगे मंहगे गिफ्ट देता हूं। मैं पति के रूप में अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करता रहा हूं। लेकिन फिर भी पत्नी खुश नहीं है। वह पड़ोसी की बांतो में लगकर बेवजह की भरण-पोषण देने की जिद पकड़ कर बैठी है। यह गुहार एक पति ने राजधानी के मीडिएशन सेंटर में अपनी रूठी हुई पत्नी को मनाने के लिए लगाई है।
दरअसल, दंपति की शादी को करीब 51 साल हो चुके हैं। पति की एक और पत्नी है। पहली पत्नी की उम्र जहां 71 वर्ष की है, वहीं पति की उम्र 76 वर्ष है। पति सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त है। दंपति के दो बेटे हैं, जिनकी शादी हो चुकी है और उनका अपना परिवार है। दंपति तीन मंजिला मकान में बेटों और उनके परिवारों के साथ रहते हैं। पत्नी ने बताया कि दूसरी पत्नी से पति ने तब शादी की थी जब शादी के चार साल बाद भी वह गर्भ धारण नहीं कर पाई थी। दूसरी शादी के करीब छह माह बाद ही पहली पत्नी गर्भवती हो गई, जिसके बाद उनके दोनों पत्नियों से बच्चे हैं। दंपति के बीच कलह बढ़ने के बाद मामला मीडिएशन सेंटर में पहुंचा है।
दूसरी शादी को 47 साल हो गए:
मामले में पति का कहना है कि वह पहली पत्नी से प्यार करते हैं तभी तो पहली पत्नी के साथ उसके घर में रहते है, जबकि दूसरी पत्नी अलग घर में अपने बच्चों के साथ रहती है। उन्होंने कहा कि पति ने कहा कि वह पिछले करवा चौथ पर पत्नी के लिए साड़ी लाए। हर त्यौहार पर पत्नी को गहने खरीद कर देते हैं, फिर भी पत्नी की शिकायत जारी ही रहती है। पति का कहना है कि दूसरी पत्नी से उसकी शादी को 47 साल हो चुके है और इतने समय बाद पत्नी ने इसे मुद्दा क्यों बनाया उसे समझ नहीं आ रहा है। वहीं पत्नी ने पति की इस बात पर दो टूक कह दिया कि उसे इस उम्र में महंगे महंगे गिफ्ट की नहीं बल्कि मान-सम्मान की दरकार है।
कलह खत्म होने की गुंजाइश:
काउंसलिंग जारी.
मीडिएशन पहुंचे इस मामले में दंपति की काउंसलिंग की जा रही है। काउंसलर के मुताबिक काउंसलिंग में यह भी सामने आया कि पत्नी सेपरेशन का कोई ठोस कारण नहीं दे पाई है। दंपति में आए दिन छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा होता है, यही एक कारण वह बता रही है।
काउंसलर ने बताया कि पति का आरोप है कि उनके एक पड़ोसी ने पत्नी के दिमाग में अलग से भरण-पोषण लेने का फितूर डाला है। हालांकि मामले में अब दंपति के साथ ही उनके बच्चों से भी बात करने उन्हें बुलाया गया है। जिसके बाद दोनों के बीच की कलह खत्म होने की पूरी गुंजाइश है।