भोपाल:
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि के साथ सब्जी और भाजी के दाम बढ़ने पर कांग्रेस ने केंद्र की मोदी और राज्य की शिवराज सरकार के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन किया।
प्रदेश कांग्रेस के सचिव मनोज शुक्ला ने करोंद चौराहे पर मोदी जानलेवा सब्जी सेंटर खोलकर सब्जी के दामों को प्रदर्शित किया। टमाटर और मिर्ची जैसी सब्जियां भी 100 रुपये प्रति किलो से ऊपर है। अब महंगाई जनता की जान ले रही है।
शुक्ला ने कहा कि पेट्रोल डीजल के दामों में बेतहाशा और रोजाना हो रही वृद्धि के बाद अब सब्जी भाजी और फलों के दाम भी आसमान छू रहे हैं। अब आम आदमी की थाली से सब्जियां भी गायब हो रही हैं।
मोदी और शिवराज के राज में आम आदमी के नसीब में अब भरपेट भोजन भी नहीं रहा। गरीबों के मसीहा बनने का ढोंग करने वाले शिवराज सिंह चौहान को अब यह बात समझ आनी चाहिए कि सेटिंग और एक्टिंग करके सरकार नहीं चलती।