भोपाल: वेब सीरीज आश्रम-3 के फिल्मांकन के दौरान भोपाल में हुए विवाद के बाद राज्य में फिल्मों की शूटिंग के बढ़ते सिलसिले को अब मप्र की भाजपा सरकार की गाइडलाइन से गुजरना हो होगा। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के ऐलान के बाद गृह महकमा गाइडलाइन बनाने में जुटा है हालांकि इस पर अंतिम फैसला मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंजूरी के बाद ही हो सकेगा। मिश्रा ने तीन दिन पहले ही कहा है कि अब शूटिंग से पहले फिल्म निर्माता को उसकी स्क्प्टि पेश करना होगा। इसके बाद ही सरकार शूटिंग की अनुमति लेना सुनिश्चित करेगी।

जानकार सूत्र बताते हैं कि मंत्री के रुख के बाद गृह विभाग दिशानिर्देश तैयार करने में जुट गया है। पर्यटन सहित अन्य विभागों से चर्चा करने के बाद मुख्यमंत्री में शिवराज सिंह चौहान इस संबंध में अंतिम निर्णय लेंगे। दरअसल भोपाल में वेब सीरीज आश्रम-3 की शूटिंग के दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया था। 

इसको लेकर गृहमंत्री ने भी कहा था कि धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले दृश्य फिल्माए ही क्यों जाते हैं। उन्होंने आश्रम नाम पर भी आपत्ति जताते हुए इस पर विचार करने की बात कही थी। साथ ही गृह विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि किसी भी धर्म की भावनाओं को आहत करने वाले दृश्य न फिल्माए जाएं। इसके मद्देनजर विभाग के अधिकारी फिल्म नीति के प्रावधान के अनुसार दिशा निर्देश जारी करने को लेकर विचार-विमर्श कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के साथ चर्चा करके इसे अंतिम रूप दिया जाएगा।

सरकार के रुख से पशोपेश...

हालांकि राज्य सरकार के इस रवैये को लेकर कई वर्गों में पेशोपेश है। इस पेश से जुड़े लोगों का कहना है सरकार की सख्ती से यहां शूटिंग का सिलसिला भी बाधित हो सकता है। उधर कांग्रेस भी इसे लेकर आपत्ति जता चुकी है।