आईएफएस में भोपाल के श्रेयस को 9वीं रैंक...

भोपाल: भोपाल के श्रेयस श्रीवास्तव ने इंडियन फॉरेस्ट सर्विसेज (आईएफएस) में देश में नौवीं रैंक पाई है। श्रेयस के पिता राजेंद्र कुमार मप्र के डीजीपी रहे चुके है। बकौल श्रेयस बताते हैं कि पापा ने शुरुआत से ही सख्त अनुशासन में रखा। फिटनेस पर भी वर्क आउट करना होता था। सफलता के लिए उनका एक ही मूल मंत्र है- कोशिश, कोशिश और सिर्फ कोशिश। अप एंड डाउंस आते हैं, लेकिन पॉजिटिव बने रहिए।

वे कहते हैं कि पापा कहते रहते हैं कि कोशिश करते रहो, क्योंकि हार नहीं होगी। दरअसल, सिविल सर्विसेज में 6 और पहली बार में असफल हुए, लेकिन हौसला नहीं हारे। पहले कोशिश में इंटरव्यू तक पहुंच गए थे, पर सफलता नहीं मिली। 

पीएससीनई दिल्ली ने शुक्रवार को आईएफएस 2020 के रिजल्ट जारी किए..

श्रेयस कैंपियन स्कूल में 2006 में 12वीं पढ़े। इससे पहले पिता की नौकरी के कारण अलग- अलग शहरों में पढ़ते रहे। इसके बाद आईआईटी इलाहबाद से बीटेक इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन में किया। वे 2013 से सिविल सर्विसेज में कोशिश कर रहे थे।

श्रेयस बताते है कि पहले सिविल सर्विस की तैयारी कर रहा था। 6 बार प्रयास किए थे 4 बार इंटरव्यू तक पहुंचा था, लेकिन सफलता नहीं मिली। यह मेरा दूसरा प्रयास था। पहले प्रयास में इंटरव्यू तक पहुंचा था, लेकिन छोटी-छोटी गलतियों के कारण सफल नहीं हो सका था। उन गलतियों को सुधारा। इस बार कम से कम गलती की। लगातार रिवीजन और मानसिक तनाव हावी नहीं होने दिया। हर एग्जाम कुछ सिखाकर जाता। हमें पीछे मुड़कर सिर्फ गलतियों को देखना चाहिए। अपने लक्ष्य के साथ आगे बढ़ना चाहिए।

श्रेयस के अनुसार प्रतियोगी परीक्षाओं में कोर्स अनलिमिटेड रहता है, इसलिए इसमें मुख्य रूप से इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि हम क्या पढ़ रहे हैं? कितना पढ़ रहे हैं और क्या उसे लगातार पढ़ रहे?