प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 15 नवंबर को हबीबगंज स्टेशन आना तय हो गया है। वे स्टेशन का लोकार्पण करेंगे। प्रधानमंत्री का स्टेशन पहुंचकर लोकार्पण करने का कार्यक्रम तय होने के बाद रेलवे ने प्लेटफार्म-1 की तरफ 9 नवंबर से पार्किंग बंद करने का निर्णय ले लिया है। यह पार्किंग 15 नवंबर की शाम तक बंद रहेगी। अभी इस ओर ड्राप एंड गो व्यवस्था बंद नहीं होगी।

इस ओर 13 नवंबर से यह सुविधा बंद होगी। कार्यक्रम वाले दिन संभवत प्लेटफार्म-1 से ट्रेन परिचालन भी बंद किया जा सकता है हालांकि इसको अधिकृत घोषणा नहीं हुई है। लोकार्पण चाले कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शिरकत करने को देखते हुए रेलवे ने युद्ध स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में प्रधानमंत्री का गंज आना तय नहीं था लेकिन अब रेलवे ने प्लेटफार्म-1 की तरफ पार्किंग सुविधा बंद कर दी है इसलिए माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री का हबगंज स्टेशन आना तय है।

बीबगंज पर 1750 कुर्मियां लगाई जा रही है। इन पर 5 हजार से अधिक यात्री बैठ सकेंगे। कुर्सिया प्लेटफार्म, एयर काकोर, नए भवन में लगाई जा रही है। एक कुर्सी पर तीन यात्री बैठ सकते हैं। इसके अलावा अभी प्रत्येक प्लेटफार्मों पर औसतन तीन से चार स्टाल है इनकी संख्या बढ़ाई जा रही है। एयर काकोर पर भी तीन स्टाल लगाए जाएंगे। एक स्टाल लगाने की शुरूआत कर दी है। प्लेटफार्मों के बीच में और दोनों छोर पर एक-एक बाटर बूथ है इनकी संख्या बढ़ाई जा रही है। जरूरत पड़ने पर पार्किंग क्षेत्र में अस्थाई शौचालय बनाए जा सकते हैं।

तीन बार तय समय पर पूरा नहीं हुआ था स्टेशन का काम

हबीबगंज का रोडवलामेट जुलाई 2019 में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। उसके पहले ही तत्कालीन रेलमंत्री पीयूष गोयल स्टेशन का शुभारंभ करने की बात कह रहे थे। उन्होंने भोपाल में हुए एक कार्यक्रम में तो यहां तक कह दिया था कि चार माह में स्टेशन जनता को सौंप देंगे तब से लेकर तीन साल हो चुके हैं। यात्री सुविधाओं के विस्तार को छोड़कर अभी भी स्टेशन का डेवलपमेंट पूरा नहीं हुआ है। स्टेशन को निजी भागीदारी से विकसित किया जा रहा है। इस पर 450 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे है। इनमें से 100 करोड़ रुपये स्टेशन के अंदर यात्री सुविधाओं के विस्तार पर खर्च किए जा चुके हैं 350 करोड़ से स्टेशन परिसर में व्यवसायिक गतिविधियों के लिए चार वह मंजिला भवन निर्माण किए जाने हैं। इनमें से एक का निर्माण पूरा हो चुका है। दो भवन निर्माणाधीन है। पूरा खर्च डेवलपर कंपनी उठा रही है। इसके बदले डेवलपर कंपनी को 45 साल तक स्टेशन परिसर में व्यवसाय करने के अधिकार दिए गए हैं।

9 नवंबर से पार्किंग और 13 से ड्राप एंड गो सुविधा बंद करेगा रेलवे

हबीबगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म-एक की तरफ कल मंगलवार से पार्किंग और 13 नवंबर से इस एड गो सुविधा रेलवे बंद कर देगा। भोपाल रेल मंडल की तरफ से जानकारी दी गई है कि नौ से 12 नवंबर तक प्लेटफार्म एक (अरेरा कालांनी) की और दो पहिया व चार पहिया वाहनों की पार्किंग बंद रहेगी। इस अवधि में केवल ड्रप एड गो सुविधा चालू रहेगी। वहीं 13 से 15 नवंबर तक प्लेटफार्म एक अरेरा कालोनी) की तरफ वाहनों का प्रवेश पूर्णत प्रतिबंधित रहेगा। द्वाप एड गो सुविधा भी चालू नहीं रहेगी।

यात्रियों की परेशानी न हो इसे देखते हुए प्लेटफार्म पाच की तरफ मुख्य पार्किंग के अलावा अस्थाई पार्किंग बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए पुराने निर्माण भवन परिसर को चिन्हित किया है। उक्त तारीखों में यात्री अपने वाहन अस्थाई पार्किंग में भी खड़े कर सकेंगे।