भोपाल: बीजेपी कार्यालय में जमकर हुआ हंगामा. करणी सेना ने बिसाहूलाल सिंह का किया घेराव. विसहु लाल सिंह की गाड़ी को करणी सेना ने घेरा. बीजेपी कार्यालय के अंदर गाड़ी को घेरा. काले कपड़े दिखाएं बिसाहूलाल को. बिसाहूलाल के खिलाफ की जमकर नारेबाजी. करीब आधे घंटे तक हुआ हंगामा. बीजेपी कार्यकर्ताओं और करणी सेना के बीच हुई नोकझोंक.

बता दें कि,  सर्वजन सुखाय सामाजिक संस्था ने नारी रत्न सम्मान समारोह का आयोजन उप तहसील फुनगा में किया था, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह (Food Supplies Minister Bisahulal Singh) शामिल हुए.

कार्यक्रम में मंत्री महिलाओं के अधिकार की बात कर रहे थे, इसी दौरान उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े ठाकुर ठकार अपने घर की महिलाओं को समाज में कंधे से कंधा मिलाकर चलने नहीं देते हैं, बड़े-बड़े लोग अपने घर की महिलाओं को कैद (Minister comment on upper caste women) करके रखते हैं. उन्होंने कहा कि समानता लाना है तो उच्च जाति की महिलाओं को भी घर से खींचकर निकालो. मंत्री पहले भी कांग्रेस प्रत्याशी रहे विश्वनाथ सिंह कुंजाम की पत्नी पर विवादित टिप्पणी कर चुके हैं, जिस पर चुनाव आयोग ने बीजेपी से 24 घंटे के अंदर जवाब मांगा था.