कलेक्टर श्री लवानिया की पहल पर नर्सिंग होम एसोसिएशन ने 120 डॉक्टर्स की लिस्ट जारी
कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया की पहल पर भोपाल में मध्यप्रदेश नर्सिंग होम काउंसिल ने होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना संक्रमित लोगों को घरों पर ही टेली कंसलटेंट की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सहमति दी।
मध्य प्रदेश नर्सिंग होम काउंसिल के द्वारा इस संबंध में सहमति देते हुए जिला प्रशासन को बताया गया कि इसके लिए 120 डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे। जो सशुल्क फीस पर संक्रमित लोगों को फोन पर इलाज और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देंगे।
इस सुविधा के द्वारा कोई भी संक्रमित व्यक्ति, डॉक्टरों से फोन और मोबाइल पर संपर्क करके अपनी दवाई, इलाज और अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ले सकेंगे।मध्यप्रदेश नर्सिंग काउंसिल के अध्यक्ष ने बताया की यह सुविधा दूसरी कोरोना लहर के दौरान जारी फीस पर ही उपलब्ध कराई जा रही है।
डॉक्टर को 750 रुपए फीस देकर इस संबध में उपचार और अन्य स्वास्थ्य संबधी जानकारी प्राप्त कर सकते है। स्वास्थ्य संबंधी अन्य समस्या का भी समाधान टेलीफोन, मोबाइल सुविधा के माध्यम से करेंगे।



मध्य प्रदेश नर्सिंग होम काउंसिल के द्वारा इस संबंध में सहमति देते हुए जिला प्रशासन को बताया गया कि इसके लिए 120 डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे। जो सशुल्क फीस पर संक्रमित लोगों को फोन पर इलाज और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देंगे। pic.twitter.com/SJn22q68CG
— Collector Bhopal (@CollectorBhopal) January 8, 2022