भोपाल: भोपाल की एक निजी कंपनी मेसर्स आईटीसी लिमिटेड एग्री बिजनेस डिविजन को तेरह कृषि उपज मंडियों से बाहर अपने स्वयं के क्रय केंद्र चलायेगी। उसे राज्य मंडी बोर्ड निजी मंडी चलाने का लायसेंस देने जा रहा है।
यह कंपनी देवास मंडी समिति के क्षेत्र में ग्राम दुर्गापुरा तथा सागर, सारंगपुर, कोलारस, शाजापुर, नागौद, रायसेन, गोहद, मुरैना/बामौरा, भिण्ड, होशंगाबाद, बाबई तथा शिवपुरी मंडी क्षेत्र में अपने वेयरहाऊस के माध्यम से निजी मंडी संचालित करेगी। मंडी बोर्ड ने अपने सभी आंचलित कार्यालयों से कहा है कि यदि इस निजी कंपनी को पूर्व में निजी मंडी चलाने का लायसेंस दिया गया हो और उसने किसानों को उपज के क्रय के भुगतान में गड़बड़ की है तो यह जानकारी मुख्यालय को भेजें।