तमिलनाडु के कुन्नूर में सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया था. उस हेलिकॉप्टर में वरिष्ठ अधिकारी सवार थे. इस बीच अब मिली जानकारी के अनुसार, देश के पहले CDS बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत 13 लोग अब हमारे बीच नहीं रहें. इस हेलिकॉप्टर में सीडीएस बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत, ब्रिगेडियर एल एस लिडेर, लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह, एन के गुरसेवक सिंह, एनके जितेंद्र कुमार, L/NK विवेक कुमार, L/NK बी साय तेजा, हवलदार सतपाल आदि सवार थे.

दुर्घटना तमिलनाडु के कुन्नूर में हुई और अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. फिलहाल यह मालूम नहीं चल पाया है कि सेना का हेलीकॉप्टर मौसम खराब होने के कारण क्रैश हुआ या फिर किसी अन्य तकनीकी खराबी के कारण. क्रैश होने के बाद हेलीकॉप्टर से आग की लपटें उठने लगी थी. 

रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू होने के बाद पता चला है कि, उस समय बिमान में 14 लोग सवार थे, जिसमें से 13 लोगों की जान उसी समय जा चुकीं थी, और बाकि सभी कों अस्पताल ले जाया गया था. स्थानीय सैन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होने बताया कि 80 प्रतिशत जली हुई बॉडी उस समय मिली थी, साथ ही अब तक 13 लोगों की जान जा चुकीं हैं. शवों को निकालने और उनकी पहचान करने के प्रयास जारी हैं. इस हादसे पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संसद में सरकार की तरफ़ से कल अधिकारिक बयान देंगे. साथ ही अब आई जानकारी के अनुसार CDS बिपिन रावत समेत 13 लोगों की इस घटना में जान जा चुकीं है.

जानिए क्या है पूरा मामला :

तमिलनाडु में सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया था. एएनआई ट्वीट के मुताबिक, हेलिकॉप्टर में वरिष्ठ अधिकारियों के होने की बात कही जा रही थी. इस बीच अब मिली जानकारी के अनुसार, इस हेलिकॉप्टर में सीडीएस बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत, ब्रिगेडियर एल एस लिडेर, लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह, एन के गुरसेवक सिंह, एनके जितेंद्र कुमार, L/NK विवेक कुमार, L/NK बी साय तेजा, हवलदार सतपाल आदि सवार थे.

दुर्घटना तमिलनाडु के कुन्नूर में हुई थी और अब रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. फिलहाल यह मालूम नहीं चल पाया है कि सेना का हेलीकॉप्टर मौसम खराब होने के कारण क्रैश हुआ या फिर किसी अन्य तकनीकी खराबी के कारण. क्रैश होने के बाद हेलीकॉप्टर से आग की लपटें उठने लगी थी. रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू होने के बाद पता चला है कि, उस समय बिमान में 14 लोग सवार थे, जिसमें से 13 लोगों की जान उसी समय जा चुकीं थी, और बाकि कों अस्पताल ले जाया गया था. जानकारी के अनुसार, सभी की हालत काफ़ी गंभीर थी.

साथ ही स्थानीय सैन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और उन्हें बताया कि 80 प्रतिशत जली हुई बॉडी मिली थी, लेकिन अब तक 13 लोगों की जान जा चुकीं हैं. साथ ही अब आई जानकारी के अनुसार 13 लोगों की इस घटना में जान जा चुकीं है.

प्रधानमंत्री ने लिखा- मुझे गहरा दुख पहुंचा है :

जनरल बिपिन रावत एक उत्कृष्ट सैनिक थे। एक सच्चे देशभक्त, उन्होंने हमारे सशस्त्र बलों और सुरक्षा तंत्र के आधुनिकीकरण में बहुत योगदान दिया। सामरिक मामलों पर उनकी अंतर्दृष्टि और दृष्टिकोण असाधारण थे। उनके निधन से मुझे गहरा दुख पहुंचा है ,ॐ शांति.. मैं तमिलनाडु में हेलीकॉप्टर दुर्घटना से बहुत दुखी हूं जिसमें हमने जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और सशस्त्र बलों के अन्य कर्मियों को खो दिया है। उन्होंने पूरी लगन से भारत की सेवा की। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा-आकस्मिक निधन से गहरा दुख हुआ :

तमिलनाडु में आज एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हेलीकॉप्टर दुर्घटना में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य सशस्त्र बलों के जवानों के आकस्मिक निधन से गहरा दुख हुआ। उनका असामयिक निधन हमारे सशस्त्र बलों और देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। जनरल रावत ने असाधारण साहस और लगन से देश की सेवा की थी। पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में उन्होंने हमारे सशस्त्र बलों की संयुक्तता की योजना तैयार की थी। इस हादसे में अपनों को खोने वालों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है। ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं, जिनका वर्तमान में सैन्य अस्पताल, वेलिंगटन में इलाज चल रहा है।


गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा- देश के लिए एक बहुत ही दुखद दिन

देश के लिए एक बहुत ही दुखद दिन क्योंकि हमने अपने सीडीएस जनरल बिपिन रावत जी को एक बहुत ही दुखद दुर्घटना में खो दिया है। वह सबसे बहादुर सैनिकों में से एक थे, जिन्होंने अत्यंत भक्ति के साथ मातृभूमि की सेवा की है। उनके अनुकरणीय योगदान और प्रतिबद्धता को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। मुझे गहरा दुख हुआ है।  मैं श्रीमती मधुलिका रावत और 11 अन्य सशस्त्र बलों के जवानों के दुखद निधन पर भी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें इस दुखद क्षति को सहने की शक्ति प्रदान करें। ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना।