देश में 30 अक्टूबर को हुए तीन लोकसभा और 29 विधानसभा उपचुनावों की मतगणना लगातार जारी है। तो वहीं दूसरी ओर कुछ सीटों पर नतीजे आ गए हैं। तीन लोकसभा सीटों में दादरा और नगर हवेली, हिमाचल प्रदेश में मंडी और मध्य प्रदेश में खंडवा शामिल हैं। हिमाचल प्रदेश की तीनों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है जबकि पश्चिम बंगाल की चारों विधानसभा सीटों पर टीएमसी ने जीत हासिल की है।


 

मध्य प्रदेश में बीजेपी ने लोकसभा और 2 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की है। मिजोरम विधानसभा सीट एमएनएफ ने जीती है। हिमाचल विधानसभा की तीनों सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। इन नतीजों से बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस ने यहां की तीनों सीटों पर जीत दर्ज कर ली है।


हिमाचल प्रदेश की मंडी  लोकसभा सीट :


29 विधानसभा सीटों और तीन लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस को बढ़त मिल रही है, प्राप्त जानकारी के अनुसार, हिमाचल की लोकसभा मंडी सीट से बीजेपी उम्मीदवार कुशल चंद ठाकुर कों हार मिली हैं। इस सीट से कांग्रेस की प्रतिभा सिंह ने जीत हासिल की है।