मध्य प्रदेश में 6 और नए मेडिकल कॉलेज खुलेंगे। इसे आज भोपाल में हुई शिवराज कैबिनेट की बैठक में मंजूरी दी गई। इसके साथ ही मप्र में अब कुल 20 सरकारी मेडिकल कॉलेज हो जाएंगे। ये सभी मेडिकल कॉलेज राज्य के आदिवासी बहुल और पिछड़े क्षेत्रों मंडला, सिंगरौली, राजगढ़, श्योपुर, नीमच और मंदसौर में खोले जा रहे हैं।

चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में शिवराज कैबिनेट ने बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने राज्य में 6 नए मेडिकल कॉलेज खोलने के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है. कैबिनेट ने 12 सौ करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। इसके साथ ही राज्य में सरकारी मेडिकल कॉलेजों की संख्या अब बढ़कर 20 हो जाएगी।

शिवराज कैबिनेट के अन्य फैसले

-6 नए मेडिकल कॉलेजों को मिली मंजूरी
-मंडला सिंगरौली राजगढ़ श्योपुर नीमच मंदसौरी में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज
आदिवासी क्षेत्रों में मेडिकल कॉलेज खोलने की अनुमति
6 नए मेडिकल कॉलेज खुलने के साथ ही राज्य में मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है।
- कैबिनेट ने नए मेडिकल कॉलेजों के लिए 12 करोड़ रुपये की मंजूरी
- संजय गांधी ताप विद्युत संयंत्र, गांधीसागर संयंत्र के रख-रखाव के प्रस्ताव की स्वीकृति
- दुष्कर्म के एक मामले में फांसी की सजा को राष्ट्रपति के पास मंजूरी के लिए भेजने के प्रस्ताव को वापस ले लिया।
केंद्र सरकार द्वारा कानून बनाए जाने के बाद राज्य सरकार ने 2018 में प्रस्ताव वापस ले लिया।
चावल की गुणवत्ता में सुधार के लिए चावल मिलिंग में सुधार
एमएसएमई विकास नीति में संशोधन को मंजूरी
धान मिलिंग वाले ग्रेडिंग प्लांट के लिए 50 करोड़ रुपये तक के निवेश की अनुमति होगी। सरकार भी करेगी मदद
- बैठक में कोरोना के बढ़ते मामले पर चर्चा
सीएम शिवराज ने मंत्रियों को अपने प्रभार वाले जिलों में स्वास्थ्य सेवाओं पर नजर रखने के निर्देश दिए.
-जिलों में टेस्ट की संख्या बढ़ाई जाएगी